Dailyhunt
फर्जी IPS बनकर ठगी और धमकी देने का सनसनीखेज मामला, NIA के फर्जी दस्तावेज भी बरामद

फर्जी IPS बनकर ठगी और धमकी देने का सनसनीखेज मामला, NIA के फर्जी दस्तावेज भी बरामद

रंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि राजेश शुक्ला नाम का यह शख्स फर्जी आईपीएस बनकर दाउदनगर में कई लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है.

इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से कई आपत्तिजनक सामानों के साथ सीआईए और एनआईए लिखी वर्दी भी जब्त की है. दरअसल, राकेश कुमार के पास यह फर्जी आईपीएस वर्दी का धौंस दिखाकर रुपयों की ठगी कर चुका था जिसके बाद इस मामले की एक लिखित शिकायत दाउदनगर थाने में दर्ज की गयी थी.

जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू की तब यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल यह शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस जरूरी कार्रवाई के बाद इसे जेल भेजे जाने की तैयारी में लगी हुई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta