भिलाई। राहगीरों के लिए चलित प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है, विधायक रिकेश सेन ने बताया, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धर्मपत्नी डॉ. रिचा सेन द्वारा चलित प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।
इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आम नागरिकों, विशेषकर राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
यह प्रयास जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करता है। ऐसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का सतत प्रयास जारी रहेगा। क्षेत्र की जनता को इस भीषण गर्मी में चलित प्याऊ घर के माध्यम से सहयोग प्रदान करने हेतु भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, व्यापारी प्रकोष्ठ के श्री अंकित जैन जी को धन्यवाद।

