इनमें एक महिला प्रोफेसर भी शामिल है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर से छह, सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन से दो और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर से एक प्रोफेसर ने आवेदन किया है। उच्च शिक्षा विभाग आए हुए आवेदनों की जल्द ही समीक्षा करेगा और यहां से प्रोफेसरों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कॉलेज प्रोफेसरों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव तथा पिछले तीन वर्षों की एसीआर में वैरी गुड रेटिंग अनिवार्य किया गया था।
वहीं प्राचार्यों के लिए सरकारी कॉलेज में नियमित रूप से कम से कम एक वर्ष का प्राचार्य अनुभव आवश्यक रखा गया था। इसके लिए नामांकन स्वयं, प्राचार्य, छात्रों, शिक्षकों, पीटीए अथवा समाज के किसी सदस्य द्वारा किया जा सकता था। सभी आवेदन निर्धारित प्रारूपों एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आठ जुलाई तक ई-मेल तथा हार्ड कॉपी के माध्यम से निदेशालय को भेजने थे। गौरतलब रहे कि इस वर्ष उच्च शिक्षा में कुल सात पुरस्कार आगामी पांच सितंबर को दिए जाएंगें। इनमें पांच पुरस्कार कॉलेज प्रोफेसरों को और दो पुरस्कार प्राचार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

