Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रायपुर और तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग

रायपुर और तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग

Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया है। रायपुर और तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान (Fortress Check) के दौरान रेलवे ने कुल 543 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 लाख 81 हजार 320 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया।

रायपुर स्टेशन पर 10 सितंबर और तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर 11 सितंबर को विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रायपुर स्टेशन पर 16 ट्रेनों और तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर 6 ट्रेनों में विशेष टिकट जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सही टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना था।

बिना टिकट यात्रा करते 297 यात्री पकड़े गए

किलाबंदी टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 297 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे ने 2 लाख 54 हजार 690 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा अनियमित टिकट लेकर यात्रा कर रहे 155 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों से रेलवे को 89 हजार 674 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यात्रियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर रेलवे ने मौके पर ही जुर्माना लगाया।

ज्यादा लगेज और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले 89 यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई। इनसे रेलवे ने 10 हजार 445 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। वहीं रेल परिसर में गंदगी फैलाने के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

19 टिकट चेकिंग स्टाफ और RPF जवान रहे शामिल

इस विशेष टिकट जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग सहित कुल 19 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले उचित टिकट जरूर खरीदें। इसके साथ ही रेलवे परिसर में प्रवेश करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी आवश्यक है। रेल प्रशासन का कहना है कि समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर यात्रियों को टिकट नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। इसका उद्देश्य यात्रियों को परेशानी से बचाना और रेल व्यवस्था को बेहतर बनाना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सही टिकट लेकर निर्धारित कोच में ही यात्रा करें और टिकट जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta