Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बहनों से कलाई पर बंधवाया रक्षासूत्र

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बहनों से कलाई पर बंधवाया रक्षासूत्र

Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर परिवार में उत्सव और खुशी का माहौल रहा।

बहनों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और प्रेम की परंपरा को निभाते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपनी बहनों का चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ मौजूद रहीं और सभी ने मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार और सनातन परंपराएं हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के साथ जुड़ाव और संस्कारों को आगे बढ़ाना भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। ऐसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार की तीन पीढ़ियों का एक साथ मिलकर त्योहार मनाना भी विशेष रहा। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व सभी परिवारों में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को और मजबूत करे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta