Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, तीन अपराधी मारे गए

सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, तीन अपराधी मारे गए

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मार गिराया। मुठभेड़ में मनेर के थाना प्रभारी रजनीश कुमार को भी गोली लगी है।

मारे गए तीनों बदमाश पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। मारे गए बदमाशों की पहचान मनेर के सुअरमरवा निवासी बबलू कुमार, दानापुर के खरंजा के जेपी यादव और शाहपुर गंगहारा के राजेश शर्मा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या में जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। बबलू और राजेश ने शूटर थे।

दुर्गा पूजा की रौनक के बीच पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए थे। दशहरा मेले के दौरान ही दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। संयोग है कि दुर्गा पूजा पर पैक्स अध्यक्ष को मारने वाले बदमाश अब धनतेरस पर पुलिस की गोलियों से मारे गए हैं।

ब्यापुर की बिचली गली में डेयरी के पास दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाया था। वारदात के बाद अपराधी गली के रास्ते ही फरार हो गए थे। गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़ मच गई थी और उत्सव का माहौल मातम में बदल गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta