Dailyhunt
तंबाखू गोदाम में फैली कचरे में लगी आग

तंबाखू गोदाम में फैली कचरे में लगी आग

रायपुर। शहर के खमतराई इलाके में शनिवार को दो जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। पहली सालों से बंद गोदाम में और दूसरी आवासीय परिसर के लिफ्ट में। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट के लिफ्ट में लगी।

जो कुछ ही देर में धुएं के साथ पूरे परिसर में फैल गयी। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना भनपुरी स्थित तंबाखू गोदाम में हुई। सूचना पर पहुंचे खमतराई पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। गोदाम परिसर में कचरा जलाने के दौरान यह आग लगी और गोदाम को भी चपेट में लिया। यह गोदाम पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सबसे पहले लिफ्ट से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते लिफ्ट में आग भड़क उठी और धुआं तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फैलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट-सर्किट के कारण मीटर और वायरिंग में आग लगी, जिससे लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कॉलोनीवासियों को अलर्ट किया। इसके बाद गार्ड और रहवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta