Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उमराह के दौरान राखी सावंत की भावुक दुआ वीडियो हुआ वायरल

उमराह के दौरान राखी सावंत की भावुक दुआ वीडियो हुआ वायरल

भिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मक्का में उमराह के दौरान भारत, युवाओं और देश के नेताओं के लिए दुआ करती नजर आ रही हैं। ईद-ए-मिलाद के मौके पर साझा किए गए इस वीडियो में राखी भावुक होकर देश की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करती दिखीं।

वीडियो में राखी सावंत काबा के सामने तवाफ करते हुए दुआ मांगती नजर आ रही हैं। उन्होंने अल्लाह से प्रार्थना करते हुए कहा, "मेरे देश को बचा लो मेरे खुदा"। उन्होंने देश को गलत लोगों से बचाने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं यानी Gen Z के भविष्य के लिए दुआ की।

Gen Z और रोजगार के लिए मांगी दुआ

राखी ने अपनी दुआ में देश के युवाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि Gen Z को अच्छी शिक्षा मिले, रोजगार के अवसर मिलें और युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता का सम्मान करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील भी की।

नेताओं के लिए भी की प्रार्थना

राखी सावंत ने देश के नेताओं को लेकर भी दुआ की। उन्होंने प्रार्थना की कि सभी मंत्री और नेता ईमानदारी से काम करें और देश को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी भावनाओं की सराहना की, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर अपनी राय भी व्यक्त की। वीडियो वायरल होने के बाद राखी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

राखी सावंत इससे पहले भी उमराह और अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने मक्का यात्रा से जुड़े कई अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta Se Rishta