Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aaj Ka Mausam: देश के इन 17 राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के इन 17 राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जनता TV 4 months ago

Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. प्री-मॉनसून का असर इस बार अन्य वर्षों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है. INSAT-3DS सैटेलाइट ने हाल में करीब 1600 किलोमीटर लंबी बादलों और गरज-चमक वाली एक बड़ी पट्टी देखी है.

ये पट्टी राजस्थान से शुरू होकर मध्य भारत होते हुए तेलंगाना तक फैली है. मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये सिर्फ बादलों का एक समूह नहीं है बल्कि एक ऐसा शक्तिशाली मौसम सिस्टम है, जो एक साथ कई राज्यों को प्रभावित कर सकता है. इस पट्टी की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में इजाफा हो सकता है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

पंजाब और हरियाणा में कैसे रहेगा आज का मौसम

पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है. 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम तेजी से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर और UP में कैसे रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल सकता है. गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तापमान में गिरावट आने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अनुमान है, जिसमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, आगरा और झांसी आदि जिले शामिल हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से खुले स्थानों और पेड़ के नीचे खड़े होने से सावधान किया है.

बिहार और झारखंड में कैसे रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना, गया जी, नवादा, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार सहित कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपु, धनबाद, गुमला, बोकारो, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम एक्टिव रह सकता है. यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश और वज्रपात का खतरा लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने इस वजह से दोनों राज्यों के आम लोगों और किसानों से अपील की है कि वे सर्तक रहें और पेड़ों के नीचे या फिर खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta TV