Dailyhunt
General Knowledge- सूरज से कितनी दूर हैं हमारी धरती, क्या आप जानते हैं

General Knowledge- सूरज से कितनी दूर हैं हमारी धरती, क्या आप जानते हैं

Journal India 1 month ago

दोस्तो हमारे सौर मंडल का सूर्य सबसे बड़ा और जरूरी तारा है, जो धरती के लिए एक केंद्र की तरह काम करता हैं, जिसके चारों ओर सभी ग्रह घूमते हैं। यह न सिर्फ़ रोशनी और गर्मी देता है, बल्कि पृथ्वी पर जीवन होने का भी मुख्य कारण है।

लेकिन क्या आप जानते हैं धरती से सूर्य की दूरी कितनी हैं, इसको जानने के लिए आपको हमारा सौर मंडल कैसे काम करता है इस बात का जानना जरूरी हैं, आइए जानें पूरी डिटेल्स

सूर्य का महत्व:

सूर्य पृथ्वी के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, जो जीवन को बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है।

औसत दूरी:

पृथ्वी, सूर्य से औसतन लगभग 149.6 मिलियन किलोमीटर दूर है।

एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट (AU):

इस औसत दूरी को 1 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट (AU) के नाम से जाना जाता है, जो खगोल विज्ञान में इस्तेमाल होने वाला एक मानक पैमाना है।

साल भर दूरी बदलती रहती है:

पृथ्वी की कक्षा पूरी तरह से गोल नहीं है, इसलिए पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी समय के साथ थोड़ी बदलती रहती है।

सबसे कम दूरी (पेरीहेलियन):

जनवरी में, पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है।

सबसे ज़्यादा दूरी (एफीहेलियन):

जुलाई में, पृथ्वी सूर्य से थोड़ी ज़्यादा दूर होती है।

सूर्य की रोशनी की गति:

सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने में सूर्य की रोशनी को लगभग 8 मिनट और 20 सेकंड लगते हैं।

दूरी और ऊर्जा का यही अद्भुत संतुलन पृथ्वी को जीवन के फलने-फूलने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Journal India