Dailyhunt
Pitru Paksha Shradh 2020: शास्त्रों के अनुसार इन 5 लोगों को खाना खिलाने से मिलता है पुण्य!

Pitru Paksha Shradh 2020: शास्त्रों के अनुसार इन 5 लोगों को खाना खिलाने से मिलता है पुण्य!

Journal India 5 years ago

आज भी हमारे हिंदू धर्म में मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, इसलिए कहा जाता है कि घर के द्वार पर आए अतिथियों का आदर सत्कार करना चाहिए और उन्हें भोजन कराकर विदा करना चाहिए, ऐसा करने से पुण्य मिलता है. और साथ भगवान की कृपा भी प्राप्त होती है।

1- भगवान को लगाएं भोग: आज भी लोग सुबह नहा धोकर सबसे पहले भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन इसके साथ ही भगवान को हर रोज खाने से पहले भोग लगाना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि खुद खाना खाने से पहले अगर भगवान को भोग लगाया जाता है तो घर-परिवार में हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है।

2- पितरों को भोजन अर्पित करें: हमारे घर परिवार के दिवंगत पूर्वजों यानि पितरों को भी भगवान के बराबर का ही दर्जा दिया गया है.

इसलिए पितृ पक्ष के दौरान पितरों के निमित्त भोजन अर्पित करके ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए।

3- ब्राह्मणों को कराएं भोजन: ब्राह्मणों को भोजन कराना बेहद शुभ और पुण्य का काम माना जाता है, ब्राह्मणों को भोजन कराने से जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

4- मेहमानों को कराएं भोजन: घर में आनेवाले मेहमानों को भगवान का रुप माना जाता है, इसलिए घर में आए हुए मेहमानों का दिल से स्वागत और सत्कार किया जाना चाहिए।

5- गरीबों को कराएं भोजन: जो लोग भूखे, गरीब और बेसहरा होते हैं उन लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए, ऐसी मान्यता है कि गरीब लोगों को खाना खिलाना मतलब भगवान को भोजन कराना होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Journal India