Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और कत्ल की स्क्रिप्ट. जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब​

206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और कत्ल की स्क्रिप्ट. जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब​

Just Abhi News 2 weeks ago

Jalandhar Crime News: पंजाब के जालंधर में चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की पुलिस जांच में बेहद सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच हुई 206 पन्नों की व्हाट्सएप चैट हाथ लगी है.

इस चैट से न केवल दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंधों, सीक्रेट मीटिंग्स और शादी की योजनाओं का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि दोनों के अपनेअपने जीवनसाथी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश की परतें भी उधड़ गई हैं.

जांच में सामने आया है कि दोनों अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल में एकदूसरे का नंबर फर्जी नाम से सेव रखते थे. सतपाल कौर ने उमंग का नंबर 'तानवी' और 'आ' नाम से सेव कर रखा था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उमंग ने अपनी गर्लफ्रेंड सतपाल का नंबर 'सतलाप' नाम से सेव किया हुआ था. चैट में दोनों एकदूसरे को 'बेबी' और 'शोना' कहकर संबोधित करते थे और 'आई मिस यू सो मच', 'यू आर इन माय माइंड एंड सोल' जैसे निजी व भावुक मैसेज का आदानप्रदान करते थे.

15 जनवरी की चैट में पति को मरवाने का जिक्र

15 जनवरी 2026 की चैट से यह साबित होता है कि कत्ल की पटकथा काफी पहले से लिखी जा रही थी. उमंग ने चैट के दौरान सतपाल से कहा कि वो पहले अपने पति को मरवाने की बातें करती थी. इस पर सतपाल ने जवाब दिया 'उमंग, यू नो एवरीथिंग'. इसके बाद सतपाल ने उमंग को अपना मुंह बंद रखने की हिदायत भी दी थी.

2425 जनवरी को शादी, बच्चों और फ्यूचर पर चर्चा

चैट डिटेल्स के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को दोनों के बीच शादी करने की जल्दबाजी साफ दिख रही थी. सतपाल की तरफ से मैसेज भेजा गया "मैं तो कह रही हूं, लेट्स गेट मैरिड". उमंग ने कहा कि वो अपनी मां को इस रिश्ते के बारे में जल्द सब कुछ बता देगा. दोनों ने मौजूदा शादीशुदा रिश्तों से आजाद होकर साथ रहने, शादी के बाद बच्चों को नए पारिवारिक माहौल में ढालने और उनके भविष्य को लेकर भी विस्तृत प्लानिंग की थी.

फिजिकल रिलेशन और जल्द एक होने की बेचैनी

चैट में दोनों के बीच कथित तौर पर फिजिकल रिलेशन में होने का भी जिक्र मिला है. 25 जनवरी की चैट में उमंग और सतपाल ने 'टू बी टुगेदर ऐज सून ऐज वी कैन' और 'आई एम गेटिंग फ्रस्ट्रेटेड विदाउट यू' जैसे मैसेज भेजकर एकदूसरे के बिना रहने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी. फिलहाल, सतपाल कौर पुलिस हिरासत में है. उसके पति विशाल शर्मा ने ही ये चैट सार्वजनिक की है और दावा किया है कि 99% चैट में अपनेअपने पार्टनर्स से अलग होने और हत्या की साजिश के संकेत छिपे हैं. जालंधर पुलिस अब इन चैट को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के रूप में कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News