Dailyhunt
बुरेˈ दिन को अच्छे दिन में बदल देते हैं ये चमत्कारी टोटके एक बार जरूर आजमाए

बुरेˈ दिन को अच्छे दिन में बदल देते हैं ये चमत्कारी टोटके एक बार जरूर आजमाए

Just Abhi News 1 day ago

किस्मत एक ऐसी चीज है जो आपको आबाद और बर्बाद दोनों कर सकती है। कई बार भाग्य आपका भरपूर साथ देता है। तो कभी दुर्भाग्य हाथ धोकर पीछे पड़ जाता है। यदि आप वर्तमान में बुरे दिन और बुरी किस्मत का सामना कर रहे हैं तो टेंशन न लें।

हम आपको बुरे दिन से बचने के कुछ चमत्कारी टोटके बताने जा रहे हैं।

बुरे दिन अच्छे दिन में बदल देते हैं ये टोटके

1. बुरे संकट को दूर करने में हनुमान जी सबसे अधिक मदद करते हैं। आप रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंगबली को 5 बार चोला चढ़ाएं। 11 मंगलवार या शनिवार तक बढ़ के पत्ते पर आटे का दीया जलाकर उसे हनुमानजी के मंदिर में रखें। कपूर से हनुमान जी की आरती करें। उनके नाम का व्रत रखें। इससे आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।

2. गाय, कुत्ते, चींटी और पक्षियों को भोजन कराने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। खासकर मछलियों और कछुओं को आटे की गोलियां खिलाना बड़ा शुभ माना जाता है। इससे दुख खत्म होते हैं। वहीं आप चीटियों को भुने हुए आटे में बूरा मिलाकर बनाई पंजीरी खिला सकते हैं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। कौवे या अन्य पक्षियों को दाना दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके पितृ तृप्त होते हैं। वहीं गाय को रोटी देना आर्थिक संकट से बाहर निकालता है।

3. मंगलवार या शनिवार को किसी मंदिर जाएं। यहां अपने ऊपर से 21 बार पानी वाला नारियल वारें। अब इसे अग्नि से जला दें। ऐसा 5 मंगलवार या शनिवार करें। इससे आपके या परिवार के किसी सदस्य के ऊपर चल रहा संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

4. एक तांबे का लोटा लें। इसमें लाल चंदन और पानी मिलाकर पात्र रातभर सिरहाने रख दें। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद यह जल तुलसी को चढ़ाएं। इससे आपकी सभी तरह की समस्याएं खत्म होगी।

5. शनि की बुरी दशा और बुरे दिन खत्म करने के लिए 5 शनिवार तक यह उपाय करें। शनिवार को एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का लें। इसमें अपनी परछाई देखें। अब यह तेल किसी भिखारी को दान कर दें। या शनि मंदिर में शनिवार को कटोरी समेत रख दें। आपके दुख खत्म होंगे।

6. 43 दिनों तक सुबह और शाम मंदिर में जाकर राम के नाम, गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र में से किसी एक का जाप करें। इस दौरान झूठ बोलने। तामसिक भोजन करने, नशा करने इत्यादि से परहेज करें। इससे आपके हर टाइप के संकट दूर होंगे।

7. हर ग्यारस, तेरस, चौदस, अमावस्य और पूर्णिमा और ग्रहण वाले दिन गुड़-घी व चावल से धूप दें। इन चीजों को जलते कंडे पर रख दें। हिंदू धर्म में धूप देने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से देव और पूर्वज प्रसन्न होते हैं। हमे आशीर्वाद देते हैं। इससे सभी काम बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो जाते हैं।

8. जब आप किसी के क्रियाकर्म के लिए श्मशान जाएं तो यह उपाय करें। अंतिम संस्कार निपटाने के बाद जब आप श्मशान से लौटे तो वहां कुछ सिक्के डाल दें। इसके बाद बिना पीछे देखे वहां से लौट आएं। ऐसा करने से आपको देवीय सहायता प्राप्त होगी और सारे दुख और समस्याएं खत्म होगी।

9. वास्तु के अनुसार मछली पालना शुभ होता है। आप घर में एक मछलीघर उत्तर या उत्तरपूर्व की ओर रखें। इसमें 8 सुनहरी व एक काली मछली रखें। यदि इस बीच कोई मछ्ली मर जाय तो उसको निकाल कर नई मछली रख दें। इससे आपके ऊपर कोई भी बुरी बला नहीं आएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News