Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बुरी खबरः पेट्रोल और डीजल हो गया इतना महंगा, जानें क्या हो गये नये रेट!

बुरी खबरः पेट्रोल और डीजल हो गया इतना महंगा, जानें क्या हो गये नये रेट!

Just Abhi News 2 months ago

गरा। नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि अन्य कंपनियों के पंपों पर अभी पुराने रेट लागू हैं, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली हुई है।

मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के चलते जहां लोग पहले ही एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं अब पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई वृद्धि ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है।

आगरा में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है।

देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी के आगरा स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़े हुए रेट पर ईधन दिया जा रहा है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राहत की बात ये है कि अभी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सादा पेट्रोल के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि निजी कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद अब इनके भी रेट बढ़ सकते हैं।

आज का ये है रेट
आज का रेट सादा पेट्रोल- 99.62 रुपये प्रति लीटर
आज का डीजल का रेट- 90.41 रुपये प्रति लीटर
पहले का रेट
सादा पेट्रोल- 94.62 रुपये प्रति लीटर
डीजल का रेट- 87.41 रुपये प्रति लीटर

पंप मालिकों ने ये कहा
तेल कंपनियों ने पंपों पर पहुंचने वाली पेट्रोल और डीजल की सप्लाई घटा दी है। ज्यादातर कंपनियों ने पंप की रोजाना की बिक्री के अनुपात में सप्लाई शुरू कर दी है। पूर्व में पंप मालिकों की डिमांड और पंप की रिजर्व क्षमता के अनुसार तेल की सप्लाई की जाती थी। पंप मालिकों ने बताया कि तेल की कमी नहीं है। पहले जितनी बिक्री हो रही थी, उतनी अब भी कर रहे हैं, लेकिन डर की वजह से लोग ज्यादा खरीद कर रहे हैं, जिससे परेशानी आ रही है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में सप्लाई खासी प्रभावित हुई है। नाम न लिखने की शर्त पर पंप मालिकों ने बताया कि देहात क्षेत्रों की पंपों पर सप्लाई कम कर दी गई है, जिसकी वजह से वहां थोड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News