Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिन में जमीन पर झगड़ा, रात में खूनी खेल! पति-पत्नी के साथ 12 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा, टांगी से पूरी परिवार का कत्ल​​​

दिन में जमीन पर झगड़ा, रात में खूनी खेल! पति-पत्नी के साथ 12 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा, टांगी से पूरी परिवार का कत्ल​​​

Just Abhi News 6 days ago

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जमीन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि रात में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. आरोप है कि दिन में हुए झगड़े के बाद दो युवकों ने रात में राजिन दोरायबुरू, उनकी पत्नी जानो और 12 साल के बेटे काण्डे पर टांगी से हमला कर दिया.

तीनों की हत्या के बाद शवों को जंगल में दफना दिया गया.

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने तीनों के लापता होने की शिकायत पुलिस से की. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद कथित तौर पर पूरी वारदात सामने आ गई. पुलिस ने शवों के साथ हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था विवाद?

पुलिस के मुताबिक, राजिन दोरायबुरू का गांव के ही बोंज केरायबुरू (19) और मुचिया दोरायबुरू (20) से जमीन को लेकर पुराना विवाद था. दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी. बताया गया कि 21 अगस्त को भी जमीन के मुद्दे पर दिन में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था.

झगड़े के बाद रात में रची गई साजिश

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दिन में हुए विवाद के बाद बोंज और मुचिया ने नशा किया. इसके बाद रात में दोनों राजिन के घर पहुंचे और टांगी से हमला कर राजिन, उनकी पत्नी और बेटे की जान ले ली. पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने तीनों शवों को जंगल में ले जाकर दफना दिया, ताकि सबूत छिपाया जा सके.

कैसे खुला हत्याकांड का राज?

राजिन के परिवार की सदस्य रमिया दोरायबुरू ने 26 अगस्त को टोंटो थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में तीनों के लापता होने के साथ उनकी हत्या की आशंका भी जताई गई थी. मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और छानबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर बोंज और मुचिया को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर वारदात की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

क्या आरोपी हुए गिरफ्तार?

आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने 27 अगस्त को जंगल से तीनों शव और हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर ली. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News