Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक्स-गर्लफ्रेंड की फोटो लाइक करना प्रेमी को पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने बेच दी 4 लाख की बाइक​​​

एक्स-गर्लफ्रेंड की फोटो लाइक करना प्रेमी को पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने बेच दी 4 लाख की बाइक​​​

Just Abhi News 1 week ago

क्स-गर्लफ्रेंड की फोटो लाइक करने पर एक लड़के की गर्लफ्रेंड ने बदला लिया। उसने लड़के की 4 लाख की रॉयल एनफील्ड बाइक बेच दी। यह घटना सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों पर पड़ने वाले असर को दिखाती है।

प्यार, मोहब्बत और ब्रेकअप की कहानियां कोई नई नहीं हैं। ये सब सालों से चलता आ रहा है। लेकिन सोशल मीडिया के ज़माने में इन कहानियों में नए-नए ट्विस्ट आ गए हैं। अब मौजूदा पार्टनर के लिए यह जानना थोड़ा आसान हो गया है कि कहीं आपका दिल अब भी अपने एक्स के लिए तो नहीं धड़कता।

सोशल मीडिया का ज़माना

आज के दौर में सोशल मीडिया पर सब कुछ खुल्लम-खुल्ला है। एक्स-बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ने कोई फोटो शेयर की और आपने मन पर काबू न रखते हुए उसे लाइक कर दिया, तो समझिए कि आपकी शामत आ सकती है। कई बार एक छोटा सा ‘लाइक’ भी भयानक झगड़ों की वजह बन जाता है। यह घटना दिखाती है कि एक्स की पोस्ट पर लाइक बटन दबाने से पहले सौ बार सोचना क्यों ज़रूरी है।

एक्स-गर्लफ्रेंड की फोटो पर एक ‘लाइक’

इस मामले में एक लड़के ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम फोटो क्या लाइक कर दी, उसकी ज़िंदगी में बवाल मच गया। उसकी मौजूदा गर्लफ्रेंड को ये बात इतनी नागवार गुज़री कि उसने बदला लेने के लिए लड़के की जान से प्यारी बाइक ही बेच डाली। और बाइक भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि करीब 4 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Royal Enfield Continental GT 650) थी। गर्लफ्रेंड ने गुस्से में आकर लड़के की बेशकीमती बाइक बेचकर अपना बदला पूरा कर लिया।

पुलिस में शिकायत भी नहीं कर सकता

जब लड़के को अपनी बाइक गायब मिली तो उसके होश उड़ गए। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वो पुलिस में शिकायत करने ही वाला था कि गर्लफ्रेंड ने उसे अपनी करतूत के बारे में बता दिया। अब बेचारा लड़का सदमे में है और पूरी तरह से लाचार महसूस कर रहा है। क्योंकि मौजूदा गर्लफ्रेंड के होते हुए एक्स की फोटो लाइक करना भी तो कोई छोटा-मोटा जुर्म नहीं है! इसलिए वो डर के मारे चुपचाप बैठ गया है।

यह खबर वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर एक्स से दोस्ती रखनी है तो खुल्लम-खुल्ला लाइक करने से बचें, और अगर गलती से लाइक कर भी दिया है तो फौरन ‘अनलाइक’ कर दें!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News