Dailyhunt
IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट आई सामने, जानिए किस कप्तान की कितनी है सैलरी और कितने कप्तान हैं भारतीय

IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट आई सामने, जानिए किस कप्तान की कितनी है सैलरी और कितने कप्तान हैं भारतीय

Just Abhi News 2 weeks ago

IPL 2026 all Teams Captains and their Salary: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. गत विजेता आरसीबी (RCB) की टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैच से करने वाली है.

आरसीबी की टीम की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में होगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने कप्तान में बदलाव किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती मैचों के लिए पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है. वहीं इसके पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) को रिलीज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग (Riyan Parag) को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार

चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे

पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर

मुंबईइंडियंस– हार्दिक पंड्या

दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल

सनराइजर्स हैदराबाद– पैट कमिंस

राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत

आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी

आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन (IPL 2026 Mega Auction) में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई थी. आईपीएल 2026 में सभी कप्तानों की भी सैलरी करोड़ों रुपये में हैं. एलएसजी के कप्तान ऋभभ पंत को 27 करोड़ में रिटेन किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर की सैलरी 26.75 करोड़ रुपये है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पैट कमिंस 18 करोड़, ऋतुराज गायकवाड़ 18 करोड़, रियान पराग 18 करोड़, शुभमन गिल 16.50 करोड़, अक्षर पटेल 16.50 करोड़, रजत पाटीदार 11 करोड़, जबकि अजिंक्य रहाणे की सैलरी आईपीएल 2026 के लिए 1.50 करोड़ रुपये है. इन 10 कप्तानों में सबसे ज्यादा सैलरी ऋषभ पंत की है, जबकि सबसे कम सैलरी अजिंक्य रहाणे की है.

ALSO READ: पैट कमिंस हुए चोटिल, ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News