Dailyhunt
जानें क्यों अपनी ब्रा खोलकर यहांˈ लड़कियां मांगती हैं मन्नत, बजह जानकर खा जाओगे चक्कर, टूरिस्ट भी किस्से सुनकर आते हैं घूमनेˌ

जानें क्यों अपनी ब्रा खोलकर यहांˈ लड़कियां मांगती हैं मन्नत, बजह जानकर खा जाओगे चक्कर, टूरिस्ट भी किस्से सुनकर आते हैं घूमनेˌ

Just Abhi News 2 weeks ago

दुनिया में कई ऐसी अजीबो-गरीब जगह और प्रथाएं हैं जिनके बारे में हम जानते तक नहीं हैं। अगर ऐसी जगहों और प्रथाओं के बारे में बताया जाए तो आपको भी एक बार विश्वास नहीं होगा। हम अपने देश में कई तरह के अंधविश्वास देखते हैं और हमको लगता है कि सिर्फ हमारे देश में इस तरह के अंधविश्वास होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक देश में भी एक ऐसी प्रथा प्रचलित है जो बेहद अजीब है। जी हां यहां लड़कियां अगर मन्नत मांगने जाती हैं तो उनको अपनी ब्रा खोलनी पड़ती है। अगर आप ऐसे देश और इस अनोखी प्रथा के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं।

इस देश में प्रचलित है प्रथा

हमारे देश की बात करें तो यहां अपनी मुराद पूरी करने के लिए कोई मंदिरों पर माथा रगड़ता है तो कोई मीलो पैदल चलकर दर्शन करने आता है। सबका मकसद अपनी मन्नत पूरी करवाना होता है। वहीं विकसित कहे जाने वाले न्यूजीलैंड देश में भी कुछ अलग होता है। आपको सुनकर भले ही आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। यहां कारड्रोना नामक एक जगह है जो काफी मशहूर है।

यहां लड़कियां आती हैं और अपनी मन्नत मांगती हैं लेकिन उससे पहले उनको जो काम करना होता है, उसको सुनकर आपको यकीन ही नहीं होगा। जी हां लड़कियों को यहां मन्नत मांगने से पहले अपनी ब्रा खोलनी पड़ती है। लड़कियां यहां ब्रा उतारकर ही मन्नत मांगती हैं।

इस वजह से खोलनी पड़ती है ब्रा

कारडोना में कई बड़े-बड़े तार लटके हुए हैं। इन तारों में ही लड़कियों को पहले अपनी ब्रा उतारकर टांगनी होती है, इसके बाद ही वो यहां अपने दिल की मुराद मांगती है। इसकी वजह की बात करें तो यहां कई तरह की कहानियां सुनने को मिलती हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे प्रमुख मान्यता है कि ऐसा करने से उनको अपनी पसंद का जीवन साथी मिल जाता है।

जी हां यहां के लोग मानते हैं कि जो भी लड़की यहां अपनी ब्रा टांगकर मुराद मांगती है, उसको मुराद पूरी होती है और उसको सच्चा लाइफ पार्टनर मिलता है। इस प्रथा की बात करें तो ये साल 1999 से यूं ही चली आ रही है और अब तो ब्रा टांगने का चलन और ज्यादा बढ़ गया है।

टूरिस्ट भी किस्से सुनकर लगाते हैं चक्कर

न्यूजीलैंड की इस खास जगह के बारे में सुनकर टूरिस्ट भी यहां खिंचे चले आते हैं। कहा जाता है कि शुरुआत में यहां पर चार ब्रा टांग दी गई थी जिसके बाद ये प्रथा शुरू हो गई। हालांकि ये ब्रा किसने टांगी, आज तक पता नहीं लग सका। वहीं ये जगह इतनी मशहूर हो गई कि चोरों तक भी इसकी चर्चा होने लगी और यहां से अंडर गारमेंट भी चोरी होने शुरू हो गए थे।

हालांकि इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि यहां ब्रा टांगने वाली लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और अब तो वहां चारों ओर सिर्फ ब्रा ही टंगी हुई दिखाई देती है। पर्यटकों के लिए ये जगह किसी कौतूहल से कम नहीं है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News