Dailyhunt
KKR को इस खिलाड़ी ने लगाया 25.20 करोड़ का चूना, 3 मैचों में 8 की औसत से बनाए महज 24 रन

KKR को इस खिलाड़ी ने लगाया 25.20 करोड़ का चूना, 3 मैचों में 8 की औसत से बनाए महज 24 रन

Just Abhi News 1 week ago

IPL 2026, KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत हुए अब 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं, वहीं कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अब तक अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नही कर सके हैं.

इसके साथ ही कई खिलाड़ियों पर प्राइस टैग का भी दबाव नजर आ रहा है.

आईपीएल 2026 में केकेआर (KKR) की टीम को भी 25.2 करोड़ का चुना लग चूका है. केकेआर ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 25.20 करोड़ में खरीदा, लेकिन अब तक इस खिलाड़ी ने कुछ खास नही किया है.

KKR को कैमरून ग्रीन ने लगाया 25.20 करोड़ का चूना

आईपीएल के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में रंग में नजर नहीं आ रही है. केकेआर (KKR) ने अब तक खेले 2 मैचों में हार का सामना किया है. पंजाब के खिलाफ मैच में भी टीम कुछ खास नजर नहीं आई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। टीम ने मिनी ऑक्शन में एक खिलाड़ी को 25.20 करोड़ में खरीदा था लेकिन अभी तक ये खिलाड़ी टीम के लिए कारगर साबित नहीं हुआ है.

केकेआर की टीम को ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) से काफी उम्मीदें थी लेकिन अभी तक वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने अब तक खेल 3 मैचों में चोट के चलते गेंदबाजी नहीं है और बल्लेबाजी में महज 24 रन ही बना पाए हैं. उनका प्रदर्शन देख केकेआर की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है.

IPL 2026 के लिए KKR की टीम

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाश दीप.

ALSO READ: "चलो दिया एक पॉइंट फ्री का…. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने बनाया शाहरुख खान की KKR का सरेआम मजाक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News