Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मैंने पूजा का खून कर दिया.', लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बताई चौंकाने वाली वजह​

'मैंने पूजा का खून कर दिया.', लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बताई चौंकाने वाली वजह​

Just Abhi News 1 week ago

हिसार: हरियाणा के हिसार से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पांच साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू से हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पुलिस चौकी पहुंचा और कहा, 'मैंने पूजा का खून कर दिया है. वह किसी और युवक के संपर्क में थी.' आरोपी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस तत्काल उसे साथ लेकर सूर्यनगर स्थित घर पहुंची. वहां कमरे के अंदर 32 वर्षीय पूजा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन को सील कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

हिसार में शिक्षिका की हत्या…पत्नी ने प्रेस से छाती पर किया वार, फिर घोंट दिया गला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका पूजा की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसके तीन बच्चे हैं. दूसरी शादी टूटने के बाद वह पिछले करीब पांच वर्षों से गौरव नाम के युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. जांच में पता चला कि देर रात करीब तीन बजे पूजा और गौरव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से पूजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. महिला के गले, पेट और पीठ पर कई वार किए गए. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी वहां से निकला और खुद पुलिस चौकी पहुंचकर हत्या की जानकारी दी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने दावा किया कि पूजा पिछले पांचछह महीनों से किसी दूसरे युवक के संपर्क में थी. आरोपी के अनुसार, दो शादियां होने के बाद वह उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी और अब किसी चौथे व्यक्ति से भी संपर्क में थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दी.हालांकि, आरोपी के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस ने नहीं की है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. मृतका की मां संगीता ने आरोपी गौरव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गौरव उनकी बेटी से गलत काम करवाता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी गैरकानूनी धंधों में शामिल था और इसी दौरान उसने शिव नगर में मकान और प्लॉट भी खरीद लिया.

जानकारी के अनुसार, गौरव ईरिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात पूजा से हुई और दोनों साथ रहने लगे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हिरासत में है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News