Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mole on Sole Meaning: पैर के तलवे के किस हिस्से में तिल होना देता है राजयोग जैसा सुख?​

Mole on Sole Meaning: पैर के तलवे के किस हिस्से में तिल होना देता है राजयोग जैसा सुख?​

Just Abhi News 1 week ago

News Just AbhiMole on Sole Meaning: तिलों में हमेशा से ही सभी की विशेष रुचि रही है क्योंकि हर किसी के शरीर पर कोई न कोई तिल जरूर होता है। आपने चेहरे के, हाथों के और होंठों के तिलों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन पैर के तलवे पर मौजूद तिलों के बारे में कम ही सुनने को मिलता है।

दरअसल कम ही लोगों के तलवों पर तिल देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां मौजूद तिल बेहद खास माने जाते हैं। कहते हैं जिनके पैर के तलवे पर तिल का निशान होता है ऐसे लोग घुमक्कड़ होते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद एक तिल ऐसा भी है जो राजयोग का सुख प्रदान करता है।

Mole on Sole Meaning: पैर के तलवे के किस हिस्से में तिल होना देता है राजयोग जैसा सुख?​

पैर के तलवे पर यहां तिल होना बेहद शुभ

पैर के तलवे के ठीक बीचोंबीच तिल का होना सामुद्रिक शास्त्र में राजयोग का सूचक माना जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कहते हैं ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती। इतना ही नहीं ये लोग अपने परिवार वालों के लिए भी सकी साबित होते हैं। ये कड़ी मेहनत के बल पर कम उम्र में ही अकूत संपत्ति के मालिक बन जाते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग ऊंचे पदों पर आसीन होते हैं और समाज में अलग पहचान बनाते हैं।

तलवे के अन्य हिस्सों में तिल होने का क्या मतलब है?

  • पैर के अंगूठे या उंगलियों के ठीक नीचे वाले हिस्से में तिल का होना व्यक्ति के बुद्धिमान और कलाप्रेमी होने का संकेत देता है। ऐसे लोग अपने बुद्धि के बल पर समाज में खूब नाम कमाते हैं। ये एक अच्छे मार्गदर्शक या सलाहकार होते हैं।
  • पैर की एड़ी या उसके आसपास तिल होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति खूब विदेश यात्राएं करेगा। ऐसे लोगों का भाग्य उदय अक्सर जन्मस्थान से काफी दूर जाकर होता है।
  • अगर तिल तलवे के किनारों पर हो तो ऐसा व्यक्ति घुमक्कड़ और खोजी स्वभाव का होता है। ये कभी चैन से नहीं बैठ सकता। ऐसे लोगों को यात्राएं काफी पसंद होती हैं।
  • बता दें पुरुषों के दाएं पैर के तलवे पर तिल होना ज्यादा शुभ होता है तो वहीं महिलाओं के बाएं पैर पर तिल होना सौभाग्य और धनधान्य होने का संकेत देता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News