Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट​

Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट​

Just Abhi News 1 week ago

Nepal Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद जख्म अभी भरे नहीं है कि नई बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। बढ़ती नदियों के जल स्तर और नेपाल में बर्फ चट्टाने खिसकने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

यहां चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका बढ़ गई है।

विशेषज्ञों की माने तो हिंदू कुश हिमालय में ग्लेशियर तेजी से बर्फ खो रहे हैं। के चलते यहां मरने वालों का आंकड़ा 1127 के पार हो गया है। तो वहीं 4600 लापता बताए जा रहे हैं। इसमें 500 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।

नेपाल संकट में भारत ने भेजी 5वीं स्पेशल फ्लाइट

नेपाल संकट में भारत का सहारा, भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट !

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी कि भारत ने 11 सदस्यीय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम और 5.5 टन आवश्यक दवाओं… pic.twitter.com/mgWSajMRCr

— Bansal News Official

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। ने जानकारी दी कि भारत ने 11 सदस्यीय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम और 5.5 टन आवश्यक दवाओं के साथ 5वां राहत विमान नेपाल रवाना किया है। नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक 1127 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे देखते हुए की टनल रेस्क्यू टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ नेपाल सेना के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। इस संकट के बीच अब तक 163 भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला जा चुका है। भारत आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता के तहत नेपाल को लगातार हर संभव मदद दे रहा है।

26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई थी बाढ़

आपको बता दें 26 अगस्त को तिब्बत मेंटूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में मौत का आंकड़ा 1127 हजार के पार हो चुका है।

संबंधित खबरें पढ़ें:

खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

नेपाल में राहत और खोज अभियान के सामने सबसे बड़ी चुनौती खराबहै। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें पढ़ें:

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News