Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी​

RR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी​

Just Abhi News 1 week ago

News Just AbhiShubman Gill and Sai Sudarshan Create History: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग में साझेदारी के 2500 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।

इसके साथ ही यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में 2500 साझेदारी रन बनाने वाली पहली पूरी तरह भारतीय जोड़ी बन गई है।

RR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी​

कोहलीडिविलियर्स क्लब में हुई एंट्री

गिल और सुदर्शन की जोड़ी अब आईपीएल की सबसे सफल जोड़ियों में शामिल हो गई है। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहलीएबी डिविलियर्स और विराट कोहलीक्रिस गोल की जोड़ी ही यह कारनामा कर पाई थी। कोहली और डिविलियर्स ने साथ मिलकर 3123 रन बनाए थे, जबकि कोहली और गेल की जोड़ी के नाम 2787 रन दर्ज हैं।

राजस्थान के खिलाफ हासिल किया मुकाम

गुजरात टाइटंस की इस युवा सलामी जोड़ी ने यह खास उपलब्धि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले कुछ सीजन में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

Effortless sixes 朗

 Both Sai Sudharsan and Shubman Gill displaying their 6️⃣hitting prowess 

Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titanspic.twitter.com/vjJfnOSWM3

— IndianPremierLeague

रियान पराग इंजरी के कारण बाहर

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आएगा।"

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: , ध्रुव जुरेल , शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जोस बटलर , निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News