Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सनसनीखेज खुलासाः सिया गोयल ने प्रेमी चेतन से 4 महीने पहले ही मना ली थी सुहागरात, जब.​

सनसनीखेज खुलासाः सिया गोयल ने प्रेमी चेतन से 4 महीने पहले ही मना ली थी सुहागरात, जब.​

Just Abhi News 1 week ago

पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब तक सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार केतन की मंगेतर सिया गोयल ने चार महीने पहले ही बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से शादी कर ली थी।

केतन की हत्या के आरोप में सिया और चेतन चौधरी जहां जेल में बंद हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अब और कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इस मामले को और पुख्ता किया जा सके। पुलिस सिया गोयल के दो कॉलेज दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इस मामले की जांच पुणे ग्रामीण पुलिस की लोनावाला थाना पुलिस कर रही है। जांच को एसपी ग्रामीण खुद सुपरवाइज कर रहे हैं। केतन के पिता के आग्रह पर सरकार ने इस मामले में उज्जवल निकम को सरकारी वकील नियुक्त किया है।

केतन अग्रवाल केस में नया टि्वस्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोस्तों ने कथित तौर पर मैरिज रजिस्ट्री के लिए गवाह के तौर पर दस्तखत किए थे। सूत्रों का कहना है कि पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से सगाई के बाद सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से चुपके से शादी कर ली थी। 20 साल की सिया गोयल और 25 साल की अग्रवाल की शादी नवंबर में तय हुई थी। 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से गिरने के कारण केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि यह सिया गोयल की रची हुई साजिश थी क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहती थी।

रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी

पुणे ग्रामीण पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चौधरी ने चार महीने पहले एक स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में चुपके से शादी की थी। सूत्रों ने बताया कि गोयल के कॉलेज के दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर गवाह के तौर पर साइन किए थे। पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि क्या स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोई मैरिज सर्टिफिकेट है, ताकि यह पक्का हो सके कि उन्होंने सच में शादी की थी। जिससे अग्रवाल के साथ फरवरी में हुई उनकी सगाई अमान्य हो गई। अगर यह एंगल जुड़ने से केस में नया मोड़ आ गया है।

इंस्टाग्राम पर रखी थी शादी की तस्वीर!

पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मुलाकात सिया गोयल से परिवार के जरिए हुई थी और फरवरी में उनकी सगाई हुई थी। नवंबर में शानदार शादी के लिए उदयपुर में एक होटल बुक किया गया था। पुलिस की टेक्निकल टीमें एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई फोटो रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं, जिसमें कथित तौर पर आरोपी जोड़े को शादी की माला पहने हुए दिखाया गया था। पुलिस चौधरी के बैंक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उसने सीक्रेट शादी को जल्दी निपटाने के लिए जरूरी पब्लिक नोटिस से बचने के लिए किसी बिचौलिए को पैसे दिए थे। कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News