Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शादी के महज एक दिन बाद दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, दूल्हे ने साथ रखने से किया इनकार, फिर.​​​

शादी के महज एक दिन बाद दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, दूल्हे ने साथ रखने से किया इनकार, फिर.​​​

Just Abhi News 1 week ago

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी बहुत ही पवित्र बंधन होता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। जब लड़का और लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं तो इसके साथ ही वह अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं।

शादी के बाद हर किसी की चाह होती है कि घर में बच्चों की किलकारी गूंजे। हमारे देश में तो शादी के तुरंत बाद ही बड़े-बुजुर्ग बच्चों के आने का इंतजार करने लगते हैं।

लेकिन ज़रा आप सोचिए जब रात में शादी हो और शादी के अगले दिन ही दुल्हन एक बच्चे को जन्म दे दे तो यह कैसी स्थिति होगी। हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जी हां, शादी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। पूरा परिवार हैरान और परेशान हो गया।

पहले दिन शादी, दूसरे दिन बच्चा

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, यहां के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे डाला, जिसकी वजह से दूल्हा और उसका परिवार हैरान हो गया है। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि बात थाने तक जा पहुंची। दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना भी कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, यह मामला क्षेत्र भर में काफी चर्चा में है।

24 घंटे के अंदर दुल्हन बनी मां

प्राप्त जानकारी के अनुसार दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हो गया, जिसके बाद ससुराल वाले उसे तुरंत ही दनकौर के अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने जांच की और यह बताया कि दुल्हन 7 महीने की गर्भवती है। जैसे ही यह बात दूल्हा और उसके परिवार ने सुना तो वह भी हैरान रह गए। सोमवार को शादी हुई और मंगलवार के दिन दुल्हन ने एक लड़की को जन्म दे दिया।

वहीं इस पूरे मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को दे दी गई जिसके बाद तुरंत ही वह अस्पताल पहुंच गए थे। दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ साफ मना कर दिया, जिसके बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा। लड़के के परिवार वालों ने लड़की और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

दूल्हे पक्ष का आरोप है कि जब 5 महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था तो उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छुपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। लड़की बुलंदशहर की रहने वाली है और इस घटना के बाद वापस अपने मायके लौट गई है।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News