Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुबह-सुबह ₹300000 करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी गिरावट!

सुबह-सुबह ₹300000 करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी गिरावट!

Just Abhi News 3 weeks ago

ई दिल्ली: गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह लुढ़क गया। बाजार खुलने के कुछ ही देर में सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी 50 में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई।

बाजार की इस गिरावट से निवेशकों को सुबह-सुबह बड़ा नुकसान हो गया। राज्य चुनावों के एग्जिट पोल के अनुमान से बढ़ी अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा। वहीं वैश्विक और घरेलू अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके चलते मार्केट में गिरावट आई।

सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स 951.32 अंकों की गिरावट के साथ 76,545.04 पर था। वहीं निफ्टी 50 में भी बड़ी गिरावट आई। यह 307.20 अंक गिरकर 23,870.45 पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गिरकर 465 लाख करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले बुधवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

बाजार गिरने के 5 बड़े कारण
1. ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की बंदरगाहों की घेराबंदी बढ़ाने की चेतावनी से निवेशक डरे हुए हैं।

2. कच्चा तेल 120 डॉलर के पार
साल 2022 के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिससे भारत में महंगाई बढ़ने का डर है।

3. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.07 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

4. एग्जिट पोल की हलचल
4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजों ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है।

5. अमेरिकी फेड का रुख
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त तेवरों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है। इससे भी निवेशक सहम गए हैं।

साल 2024 के नतीजों की यादें ताजा
बाजार की इस हलचल ने जून 2024 के आम चुनाव के नतीजों की यादें ताजा कर दीं, जब एग्जिट पोल के गलत साबित होने पर एक ही दिन में बाजार 6% तक गिर गया था। फिलहाल, निवेशक सावधानी बरत रहे हैं और उन कंपनियों पर ध्यान दे रहे हैं जिनके चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News