Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP CM Yogi​​ Adityanath पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को मिला सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार और अब..​​​

UP CM Yogi​​ Adityanath पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को मिला सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार और अब..​​​

Just Abhi News 3 days ago

UP CM Yogi Adityanath पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को मिला सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार और अब….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दादरी के रेलवे रोड इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बातचीत करता नजर आता है। इसी दौरान आलम नामक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बारे में कथित तौर पर गलत आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को अब तक आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल की ओर से दादरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार के अनुसार, शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दादरी में किराए के मकान में रहता है और खुद को मूल रूप से गोरखपुर का निवासी बताता है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की नजर

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज कर दी है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ALSO READ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने CM Yogi Adityanath की तारीफ, बोले "लखनऊ के विकास में सीएम योगी का सबसे बड़ा सहयोग

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जमकर सराहना की। लखनऊ छावनी में करीब 101 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी ने जो कहा, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया और लखनऊ से जुड़े विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की।

केंद्र और राज्य के तालमेल से तेज हुआ विकास

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार की सोच एक दिशा में होती है, तो विकास कार्यों की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने लखनऊ में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर सहयोग किया है। इससे राजधानी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।"

101करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ छावनी क्षेत्र के लिए करीब 101 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। इनमें सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। अमर उजाला के अनुसार कार्यक्रम में 14 परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है।

Rajnath Singh ने कहा बाजारों को मिला नई पहचान का स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के कुछ प्रमुख बाजारों के नए नामकरण की पहल भी हुई। इनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान हस्तियों के नाम शामिल हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि नामकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को अपने महापुरुषों और महान विभूतियों के योगदान से जोड़ने का प्रयास है।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उनका बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News