Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान है BCCI सिर्फ 15 साल की उम्र में इस टीम का बनाया कप्तान, इस वजह से ईशान की जगह बने कप्तान​​​

वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान है BCCI सिर्फ 15 साल की उम्र में इस टीम का बनाया कप्तान, इस वजह से ईशान की जगह बने कप्तान​​​

Just Abhi News 2 weeks ago

Vaibhav Sooryavanshi: मौजूदा समय में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला चल रहा है, लेकिन इस मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन को बड़ा झटका ईशान किशन के रुप में मिला है।

दरअसल पहले दिन के मैच के दौरान कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के ऊपर कप्तानी कि जिम्मेदारी आ गई थी. तो आइए इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi को मिला बड़ा मौका

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पहले सेशन में सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 62 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, लेकिन 19वें ओवर में ईस्ट जोन के कप्तान विकेटकीपिंग के चक्कर में चोटिल हो गए थे।

चोट लगने के बाद ईशान किशन कि दर्द बिल्कुल भी रुकने का नाम नहीं ले रहा था जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से मेडिकल टीम के साथ बाहर भेज दिया गया। इसके बाद कप्तानी की सारी जिम्मेदारी उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी के ऊपर आ गई थी।

फैंस को Vaibhav Sooryavanshi से है बड़ी पारी की उम्मीद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का यह दूसरा दलीप ट्रॉफी मुकाबला है। इस लिए दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल में एक विस्फोटक पारी खेलने की पूरी कोशिश करने वाले है फैंस को वैभव से तूफानी पारी कि ही उम्मीद है।

बता दें क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से आवाज नहीं आई थी। वो पहली पारी में केवल टीम के लिए 8 रनों की पारी खेल कर आउट हो गए थे, लेकिन गेंदबाजी में खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था।

उन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद 210 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

कैसा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी तक अपने करियर में कुल 9 फर्स्ट क्लास मैचों में प्रदर्शन दिखाया है इस दौरान खिलाड़ी ने 215 रन दर्ज किए थे, लेकिन अभी वैभव सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट टीम में अपने आपको साबित करना होगा जो कि सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का एक बड़ा मौका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2026 के IPL में खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 776 रन अपने खाते में जोड़े थे।

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जमकर सराहना की। लखनऊ छावनी में करीब 101 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी ने जो कहा, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया और लखनऊ से जुड़े विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की।

केंद्र और राज्य के तालमेल से तेज हुआ विकास

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार की सोच एक दिशा में होती है, तो विकास कार्यों की गति कई गुना बढ़ जाती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर सहयोग किया है। इससे राजधानी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।"

101करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ छावनी क्षेत्र के लिए करीब 101 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। इनमें सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। अमर उजाला के अनुसार कार्यक्रम में 14 परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है।

Rajnath Singh ने कहा बाजारों को मिला नई पहचान का स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के कुछ प्रमुख बाजारों के नए नामकरण की पहल भी हुई। इनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान हस्तियों के नाम शामिल हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि नामकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को अपने महापुरुषों और महान विभूतियों के योगदान से जोड़ने का प्रयास है।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उनका बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News