Dailyhunt
वैशाख की‍‍ मासिक शिवरात्रि कब है? व्रत से मिलेगी दोगुनी शिव कृपा, बन रहा एक और उपवास का योग, जानें तारीख, मुहूर्त!

वैशाख की‍‍ मासिक शिवरात्रि कब है? व्रत से मिलेगी दोगुनी शिव कृपा, बन रहा एक और उपवास का योग, जानें तारीख, मुहूर्त!

Just Abhi News 3 days ago

Vaishakh Masik Shivratri April Kab Hai 2026 Date: वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि को वैशाख मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार वैशाख मासिक शिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है, इससे आपको दोगुनी शिव कृपा प्राप्त होगी.

आइए जानते हैं वैशाख मासिक शिवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और महत्व.

वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि है. (Photo: AI)

Vaishakh Masik Shivratri April Kab Hai 2026 Date: वैशाख की मासिक शिवरात्रि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल यह अप्रैल की भी मासिक शिवरात्रि है. इस बार की मासिक शिवरात्रि पर दोगुनी शिव कृपा प्राप्ति का अवसर मिल रहा है, क्योंकि उस दिन एक और व्रत है, जो देवों के देव महादेव से ही जुड़ा है. आइए जानते हैं वैशाख मासिक शिवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और महत्व के बारे में.

वैशाख मासिक शिवरात्रि 2026 तारीख

पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल बुधवार को रात 10 बजकर 31 मिनट पर होगी. यह तिथि 16 अप्रैल को रात 8 बजकर 11 मिनट तक मान्य रहेगी.

शिवरात्रि के व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता नहीं है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके लिए पूजा का निशिता मुहूर्त देखा जाता है. ऐसे में वैशाख की मासिक शिवरात्रि 15 अप्रैल बुधवार को मनाई जाएगी क्योंकि निशिता पूजा का मुहूर्त उस दिन ही प्राप्त हो रहा है

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News