Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Window AC का शोर खत्म, खिड़की भी रहेगी खुली! जानें क्या है ये नया U-Shape Inverter AC​

Window AC का शोर खत्म, खिड़की भी रहेगी खुली! जानें क्या है ये नया U-Shape Inverter AC​

Just Abhi News 2 weeks ago

वैसे आपने ने खिड़की पर फिट होने वाली विंडो AC काफी देखीं होगी। लेकिन क्या आपने कभी U आकार वाले विंडो AC के बारे में सुना है? असल में आप विंडो एसी से एक कदम आगे की तकनीक समझ सकते हैं, जिसे न केवल खिड़की पर लगाना आसान होता है बल्कि कूलिंग भी बढ़िया देती है।

लेकिन U शेप AC उन कई कमियों को पूरा करते हैं, जो कि साधारण विंडो AC में देखने को मिलती हैं।

Uशेप AC की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी खिड़की को नहीं ढकता, इसलिए खिड़की का इस्तेमाल पहले की तरह किया जा सकता है। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि कंप्रेसर वाला हिस्सा खिड़की के बाहर रहता है, जिससे कमरे के अंदर शोर बहुत कम सुनाई देता है। वहीं, कमरे के अंदर सिर्फ ठंडी हवा देने वाली यूनिट रहती है। आसान शब्दों में कहें तो इसका डिजाइन विंडो AC जैसा होता है, लेकिन इसकी तकनीक काफी हद तक स्प्लिट AC की तरह काम करती है।

बता दें कि, यू शेप टेक्नोलॉजी का चलन अमेरिका जैसे देशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। वैसे भारत में इन्हें कई वेबसाइट्स पर इंपोर्ट कर बेचा जाता है।

क्या है U शेप AC?

यू शेप AC, सामान्य विंडो AC का नया और बेहतर मॉडल माना जाता है। इसका डिजाइन अंग्रेजी के U अक्षर जैसा होता है, इसलिए इसे यू शेप AC कहा जाता है। इसका खास आकार इसे पारंपरिक विंडो AC से अलग बनाता है और इसी वजह से यह लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सामान्य विंडो AC का डिजाइन एक बंद बॉक्स जैसा होता है, जिससे खिड़की लगभग पूरी तरह ढक जाती है। जबकि यूशेप AC के बीच में U आकार की जगह बनी होती है, जो इसे दो अलगअलग हिस्सों में बांट देती है। इसी खास डिजाइन की वजह से यह पारंपरिक विंडो AC से अलग नजर आता है।

यूशेप AC का खास डिजाइन इसे खिड़की के निचले हिस्से में आसानी से फिट होने की सुविधा देता है। इसे दिए गए स्क्रू और फिटिंग की मदद से मजबूती से लगाया जा सकता है। इसकी वजह से खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला रहता है, जिसे जरूरत के अनुसार आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

साधारण एसी से कैसे सबसे बेहतर है यू शेप एसी?

दरअसल, U शेप एसी और किसी साधारण विंडो एसी में बड़ा फर्क है कि साधारण AC पूरी खिड़की को घेर लेती हैं और एसी लगने के बाद वह खिड़की किसी काम की नहीं रहती है। जबकि यू शेप एसी के बीच में गैप होता है, जिसकी वजह से यह खिड़की के निचले हिस्से पर टंगी रहती है और खिड़की के ऊपरी हिस्से के इस्तेमाल को नहीं रोकता है। गौरतलब है कि जब एसी की जरुरत न हो, तो खिड़की का इस्तेमाल ताजा हवा के लिए कर सकते हैं।

इसका खास डिजाइन वाला एसी का वो हिस्सा जिसमें कंप्रेसर लगा होता है, फिटिंग के बाद खिड़की से बाहर रह जाता है। इसके बाद ही कंप्रेसर का शोर या वाइब्रेशन भी कमरे से बाहर रह जाते हैं और अंदर सिर्फ ठंडी हवा आती है।

कुछ यूशेप एसी एडवांस इनवर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ आता है, जो पुराने या साधारण फिक्स्डस्पीड विंडो एसी के मुकाबले बिजली की भारी बचत करते हैं।

साधारण विंडो एसी रिमोट से कंट्रोल की जाती है, बल्कि यू शेप एसी वाईफाई, मोबाइल ऐप और वॉयस असिस्टेंट से भी लैस होते हैं।

भारत में उपलब्ध हैं U शेप AC?

ग्लोबल स्तर पर यूशेप एसी की शुरुआत करने वाला ब्रैंड Midea था, जिसके Uशेप इनवर्टर एसी भारत में खरीदे जा सकते हैं। इन एसी को खासतौर पर क्रॉड बॉर्डर ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है। मतलब है कि वे प्लेटफॉर्म जो सामान बाहर से इंपोर्ट करके बेचते हैं। असल में भारत में इनकी कीमत 26 हजार से 50 हजार और कुछ मॉडल्स को 1 लाख रुपये तक में खरीदा जा सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News