Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Yamaha की नई स्पोर्टबाइक कल होगी लॉन्च, होगी R15 से भी ज्यादा दमदार, जानें क्या खास?​

Yamaha की नई स्पोर्टबाइक कल होगी लॉन्च, होगी R15 से भी ज्यादा दमदार, जानें क्या खास?​

Just Abhi News 2 weeks ago

यामाहा इंडिया अपनी नई स्पोर्टबाइक को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने इस बाइक का एक और टीजर जारी किया है. नई बाइक से 27 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा. हालांकि यामाहा ने अब तक बाइक का नाम साफ तौर पर नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नई Yamaha R2 हो सकती है.

नई बाइक की प्रीबुकिंग भी शुरू हो चुकी है. अगर यह R2 के नाम से आती है तो इसे कंपनी की लोकप्रिय Yamaha R15 से ऊपर रखा जा सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यानी ग्राहकों को R15 से ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स और ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन वाली बाइक मिल सकती है.

टीजर में दिखा नया डिजाइन

यामाहा के नए टीजर में बाइक के बॉडी पैनल की झलक देखने को मिली है. बाइक में शार्प और लेयर्ड डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा बॉडी पर यामाहा का लोगो भी नजर आ रहा है. कंपनी ने अभी बाइक के इंजन, पावर और फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है. टीजर में लिखा है, The Glimpse. The #RInstinct, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह यामाहा की Rसीरीज की फुली फेयर्ड स्पोर्टबाइक हो सकती है.

R15 से ज्यादा पावर मिल सकती है

अगर नई बाइक Yamaha R2 होती है तो इसमें R15 के मौजूदा इंजन से बड़ा इंजन मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इसमें करीब 25bhp की पावर और 20Nm का टॉर्क देने वाला इंजन मिल सकता है. इंजन के साथ 6स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया जा सकता है. बाइक में क्विक शिफ्टर भी मिलने की उम्मीद है. तुलना करें तो Yamaha R15 में 155cc का लिक्विडकूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.1bhp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क देता है. ऐसे में R2 के आने पर पावर के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

फीचर्स में भी होगी एडवांस

Yamaha R15 पहले से ही कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है. ऐसे में नई बाइक में इससे ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें कई राइडिंग मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. बाइक में स्पोर्टी चेसिस और फुली फेयर्ड डिजाइन जारी रह सकता है. हालांकि इसका साइज R15 से बड़ा हो सकता है. बाइक में बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए विंगलेट्स भी दिए जाने की संभावना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Just Abhi News