मुंबई। बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी रचाएंगे।हाल ही में आमिर खान वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह 5 जुलाई को गौरी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।आमिर ने बताया कि शादी बेहद सादगी और निजी माहौल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में उनके घर पर होगी।

