Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL Qualifier 1: बेंगलुरु-गुजरात में मुकाबला आज, जितने वाली टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

IPL Qualifier 1: बेंगलुरु-गुजरात में मुकाबला आज, जितने वाली टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

Kanv Kanv News 2 days ago
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आज यानी मंगलवार को हिमाचाल प्रदेश के धर्मशाला में क्वालिफायर-1 (IPL Qualifier 1) का मैच खेला जाएगा। पिछले सीजन की आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी।
जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु और गुजरात बराबरी पर हैं। दोनों के बीच अब तक 8 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच बेंगलुरु और 4 गुजरात ने जीते हैं। कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा।इस सीजन में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है।

पिछले मुकाबले को गुजरात ने 4 विकेट से जीता था। उससे पहले बेंगलुरु को 5 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। धर्मशाला में बारिश होने के 80% आसार हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kanv Kanv News