Dailyhunt
अंचलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई :                                              जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

अंचलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

Kashish News 1 week ago

मशेदपुर: पोटका के अंचलाधिकारी के निर्देश पर पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी मौजा में किये गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया. सूचना मिलने के बाद पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला द्वारा जेपीएलई के तहत केस दायर कर समय सीमा के तहत सभी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था.

हालांकि, कई बार नोटिस देने के बावजूद समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर कार्रवाई की गई. जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए सीआई हेमंत कुमार और राजस्व कर्मचारी शांति राम षाड़ंगी को दंडाधिकारी के रूप में तैनात कर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की नियुक्ति कर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News