Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अनु हत्याकांड में बड़ा एक्शन :                                              बेरमो पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,तब जाकर रविवार सुबह हटा जाम,टला बंद

अनु हत्याकांड में बड़ा एक्शन : बेरमो पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,तब जाकर रविवार सुबह हटा जाम,टला बंद

Kashish News 1 week ago

बोकारो:बेरमो थाना क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा में अनीता देवी उर्फ अनु की हत्या को लेकर शनिवार को शुरू हुआ जनाक्रोश रविवार सुबह जाकर शांत हुआ. अनु हत्याकांड में रातभर चली कवायद के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोषियों की गिरफ्तारी के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा दी गई बोकारो बंद का फैसला और चक्का जाम की चेतावनी को वापस ले लिया गया.

देर रात तक सैकड़ों लोग घटनास्थल पर डटे रहे

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया था और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे. घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल था. देर रात तक सैकड़ों लोग घटनास्थल पर डटे रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद सांसद ढुलू महतो, डुमरी विधायक जयराम महतो, बेरमो एसडीएम, बेरमो एसडीपीओ और थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे.

महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए. जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लगातार वार्ता का दौर चलता रहा. इस दौरान परिजनों की ओर से निष्पक्ष जांच और री-पोस्टमार्टम की मांग भी उठाई गई. लोगों का कहना था कि मौत के कारणों की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

रविवार सुबह लगभग 4 बजे हटासड़क जाम

बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों में बबलू कुमार, सुरेंद्र भुइयां, बीरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगार, राजेश भुइयां एवं धीरेन भुइयां शामिल हैं.गिरफ्तारी की सूचना मिलने और प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने जाम समाप्त करने का फैसला लिया. रविवार सुबह लगभग 4 बजे सड़क जाम हटा लिया गया था. जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी होने के बाद आंदोलनकारियों ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया और क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने लगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है,जबकि लोगों की नजर अब आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News