बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रजौन के सहायक विद्युत अभियंता बिजेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बिजली के वाणिज्यिक कर से बचाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है. मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया है. कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा है. वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में खलबली है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--

