पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पार्टी सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी पकड़ खो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व आम जनता और युवाओं की भावनाओं से कट गया है।
पप्पू यादव ने भाजपा की हार का बड़ा कारण युवाओं, खासकर Gen Z के असंतोष को बताया। उनके मुताबिक चंदा चोरी विवाद, युवाओं पर लाठीचार्ज और महिलाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों ने मतदाताओं को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक दल युवाओं को भरोसेमंद विकल्प नहीं दे सके, जिसका फायदा प्रशांत किशोर को मिला।
उन्होंने यह भी कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में मतदाताओं ने बदलाव की इच्छा दिखाई और नए राजनीतिक विकल्प की ओर रुख किया। पप्पू यादव के अनुसार, यही वजह रही कि प्रशांत किशोर को चुनाव में बढ़त मिली।
उधर, उपचुनाव में राजद उम्मीदवार के तीसरे स्थान पर रहने के बाद पार्टी के भीतर भी आत्ममंथन शुरू हो गया है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र पहले ही तेजस्वी यादव को सलाह दे चुके हैं कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों को जगह न दें, जिनसे पार्टी की छवि खराब होती हो। ऐसे में बांकीपुर के नतीजों के बाद राजद के भीतर राजनीतिक हलचल और तेज होती दिख रही है।

