Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बांकीपुर उपचुनाव :                                              प्रशांत किशोर ने की चुनाव लड़ने की घोषणा,सबसे पहले महावीर मंदिर में लिया आशीर्वाद

बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने की चुनाव लड़ने की घोषणा,सबसे पहले महावीर मंदिर में लिया आशीर्वाद

Kashish News 2 weeks ago

टना: बांकीपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को समर्थन देने का संकेत दिया गया है.

अब आरजेडी के फैसले का इंतजार है. बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की. चुनावी मैदान में उतरने से पहले भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया.

बीजेपी का गढ़ माना जाता है बांकीपुर

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए गढ़ कही जाती है. इस सीट पर पिछले कई दशको से बीजेपी लगातार जीतती आ रही है. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर में उपचुनाव होना है.

30 जुलाई को होगी वोटिंग

उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं. प्रशांत किशोर ने इस बार बांकीपुर से उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है. बता दें कि 30 जुलाई को उपचुनाव की वोटिंग होनी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News