Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भागलपुर में भीषण सड़क हादसा :                                              ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रुप से घायल, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रुप से घायल, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

Kashish News 6 months ago

भागलपुर: इस वक्त की बड़ी खबरभागलपुर से है जहां नवगछिया के खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर होने से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रक चालक झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझान की कोशिश कर रही है. घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया.

इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई.हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा,जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए जाम हटाने की कोशिश की. खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.लेकिन हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News