Dailyhunt
BIG BREAKING  :                                              पटना में मासूम से दरिंदगी, चाचा समेत 2 गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

BIG BREAKING : पटना में मासूम से दरिंदगी, चाचा समेत 2 गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Kashish News 2 weeks ago

टना : राजधानी पटना के परसा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,जहां तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी. इस मामले में पुलिस ने बच्ची के चाचा समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

जानकारी के अनुसारबच्ची अचानक लापता हो गई थी,जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कुछ समय बाद वह गंभीर हालत में मिली. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे,जिससे साफ था कि उसके साथ बेहद क्रूरता की गई है. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं,जिनकी पहचान की जा रही है.

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक,हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अशांति न फैले.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News