Dailyhunt
BIG NEWS :                                              मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद में महिला समेत 3 आग में झुलसे, महिला की मौत

BIG NEWS : मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद में महिला समेत 3 आग में झुलसे, महिला की मौत

Kashish News 1 week ago

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबरमुजफ्फरपुर से है जहां मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया बरियारपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद आग लगने से महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया. वहीं एक बच्ची भी घायल बताई जा रही है.

घायल पति का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है. वहीं सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मठिया बरियारपुर गांव में देवेंद्र भगत और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी.इसके बाद घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से प्रियंका देवी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया.

इधर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता राजकिशोर सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को आग लगाकर मार डाला.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया,जहां वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News