Dailyhunt
BIG NEWS :                                              वैशाली में सिपाही ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, पीएमसीएच रेफर

BIG NEWS : वैशाली में सिपाही ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, पीएमसीएच रेफर

Kashish News 2 weeks ago

वैशाली: बड़ी खबर वैशाली से हैजहां सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि डायल 112 की गाड़ी पर तैनात सिपाही मुकेश कुमार ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की.

घटना के वक्त उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी. कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते सिपाही ने यह खौफनाक कदम उठाया. जैसे ही घटना की जानकारी मिली,तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिपाही को गंभीर हालत में नीचे उतारा और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है,जहां उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक,सिपाही की शादी हाल ही में हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ थाना परिसर के बैरक में रह रहा था. शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है,हालांकि घटना की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि 112 में तैनात सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जांच के बाद ही पूरे मामले की खुलासा हो पाएगा.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News