Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS  :                                              आस्था के पथ पर हर कदम सुरक्षित, महादेव भक्तों के स्वागत में तैयार बिहार

BIHAR NEWS : आस्था के पथ पर हर कदम सुरक्षित, महादेव भक्तों के स्वागत में तैयार बिहार

Kashish News 1 week ago

टना:श्रावणी मेला शुरू होते ही प्रदेश से श्रद्धालुओं की टोली भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ती है. हर साल सावन माह में बिहार से करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु देवघर स्थित बाबाधाम,मुजफ्फरपुर का प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर,सोनपुर का हरिहरनाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान करते हैं.

खासकर सावन माह के प्रत्येक सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले श्रद्धालुओं की भीड़ भी अन्य दिनों के मुकाबले अधिक उमड़ जाती है. ऐसे में बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के अलावा सुचारू रूप से मेडिकल व्यवस्था भी प्रदान करती है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से श्रावणी मेला के दौरान भक्तों के मूलभूत इलाज के लिए 102 डेडिकेटेड एंबुलेंस तैनात किया जा रहा है. ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं का सेहत बिगड़ने पर त्वरित उपचार किया जा सके.

16 जिलों में मेडिकल कैंप की व्यवस्था,मिलेगी मुफ्त दवा

वहीं श्रावणी मेला में इस बार 16 जिलों में मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जा चुकी है. प्रदेश के जमुई,बांका,भागलपुर,छपरा,वैशाली समेत अन्य जिलों में मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है. इस मेडिकल कैंप में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त दवाओं के साथ चिकित्सक व नर्स की व्यवस्था भी की जायेगी.

मूलभूत सुविधा के साथ महादेव की यात्रा रही सुखद

1. सावन की पहली सोमवारी पर महादेव को जल चढ़ाने के लिए यात्रा कर रहा हूं. 117 किमी की पैदल यह यात्रा हमारे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा. बिहार सरकार द्वारा रास्ते में पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी डॉक्टर,नर्स व जरूरी दवा की व्यवस्था की गयी है- सुरज,श्रद्धालु

2. महादेव की यात्रा अब कष्टदायी नहीं बल्कि प्रेरणादायक है. भक्तों के अलावा बिहार सरकार द्वारा तैनात कर्मचारी व अधिकारी भी अपने कर्तव्य के लिए तैनात रहते हैं. ताकि हम बोलबम कांवरियों की यात्रा सफल हो सके-रोहित,श्रद्धालु

बांका बना श्रद्धालुओं का खास आर्कषण केंद्र

वहीं सावन मेले में महादेव भक्तों के लिए बांका खास आर्कषण का केंद्र बना हुआ है. जिले के ओढ़नी डैम के पास बिहार सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गयी है. बांका में अलग-अलग जगहों पर भगवान शिव की प्रतिमा, शिवलिंग, भक्त नंदी समेत अन्य कई कलाकृति की स्थापना की गयी है. इसके अलावा बांका से बाबाधाम की ओर प्रस्थान करने वाले भक्तों के लिए नि:शुल्क शुलभ शौचालय की भी सुविधा दी जा रही है. बिहार के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री राज्य के पर्यटन विकास के लिए प्रदेश को हर सुविधा से संपन्न बनाने का कार्य कर रहे हैं जिसमें राज्य के हर वर्ग के लोगों को श्रावन माह के इस पावन महीने में सफल दर्शन करने का अवसर प्रदान हो सकें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News