Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS :                                              बिहार लोक सेवा आयोग ने AEDO परीक्षा की रद्द,14 से 21 अप्रैल तक हुआ था एग्जाम

BIHAR NEWS : बिहार लोक सेवा आयोग ने AEDO परीक्षा की रद्द,14 से 21 अप्रैल तक हुआ था एग्जाम

Kashish News 2 weeks ago

टना:बिहार लोकसेवा आयोग ने सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी(AEDO )की परीक्षा रद्द कर दी है.यह परीक्षा 935 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही थी, लेकिन परीक्षा के दौरान सामने आए कदाचार के प्रयासों और गड़बड़ी की आशंका के बाद आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया.

आयोग ने कहा कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से कदाचार करने की कोशिश की गई थी. जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण इन गतिविधियों का समय रहते पता चल गया और संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य दंडात्मक कार्रवाई शुरु की गई. बीपीएससी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में 32 अभ्यर्थियों को कदाचार का प्रयास करने और परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप में आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

आयोग ने यह भी साफ किया है कि जांच के दौरान प्रश्न पत्र लीक होने या वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. किसी भी सीरीज के प्रश्नपत्र के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है. इसके बावजूद परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर यह फैसला लिया गया है. आयोग का कहना है कि कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों से परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका बनी. इसको देखते हुए परीक्षा रद्द करना आवश्यक हो गया.

यह परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक कुल 9 पालियों में हुई थी. इसके अलावा विज्ञापन संख्या 108/2025 के तहत 23 अप्रैल को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित परीक्षा को भी आयोग ने निरस्त कर दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News