Dailyhunt
Bihar News :                                              बिहार राजस्व सेवा संयुक्त मोर्चा ने की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा, दो महीने में मांगें नहीं मानी गईं तो फिर आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar News : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त मोर्चा ने की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा, दो महीने में मांगें नहीं मानी गईं तो फिर आंदोलन की दी चेतावनी

Kashish News 1 week ago

टना। बिहार राजस्व सेवा महासंघ के संयुक्त मोर्चा ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। यह हड़ताल 09 मार्च 2026 से शुरू हुई हड़ताल को 50 दिनों के बाद स्थगित कर दिया गया है।

संयुक्त मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और जनता को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

4 मई से पदस्थापन स्थल पर वापस योगदान देंगे राजस्व कर्मचारी

संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्य 04 मई 2026 को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर वापस योगदान देंगे। संगठन ने राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण आस्था और विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि सरकार राजस्व सेवा संवर्ग को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी और 05 मार्च 2026 को प्रस्तुत 11 सूत्री मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करेगी।

मुख्य मांगों में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद को पूर्ण रूप से राजस्व विभाग के प्रशासनिक और कार्यात्मक नियंत्रण में लाने तथा सेवा संवर्ग के सभी अधिसूचित पदों पर राजस्व सेवा अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना शामिल है। संयुक्त मोर्चा ने कहा कि इन मांगों के समाधान से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनेगी।

मांगें नहीं मानी गईं तो फिर जायेंगे हड़ताल पर- संयुक्त मोर्चा

हालांकि, संगठन ने स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि दो महीने के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। संयुक्त मोर्चा ने संवाद और सहयोग के माध्यम से समाधान निकालने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

रिपोर्ट- संजय कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News