Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS  :                                              डेहरी ईओ हत्याकांड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पत्नी, स्पीडी ट्रायल और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

BIHAR NEWS : डेहरी ईओ हत्याकांड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पत्नी, स्पीडी ट्रायल और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

Kashish News 2 days ago

टना: डेहरी-ऑन-सोन के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है. बुधवार को मृतक अधिकारी की पत्नी ने लोकसेवक आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मामले से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की.

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है और हर हाल में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए,ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके. साथ ही जांच एजेंसियों को भी निष्पक्ष और तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की धर्मपत्नी से मुलाकात की है. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय हर हाल में मिलेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

गौरतलब है कि डेहरी-ऑन-सोन के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद पूरे बिहार में इस घटना को लेकर व्यापक चर्चा हुई थी. मामले में त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है. मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए स्पीडी ट्रायल और सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश को इस मामले में सरकार के स्पष्ट और कड़े रुख के रूप में देखा जा रहा है. पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि दोषियों को जल्द कानून के कटघरे में लाकर न्याय दिलाया जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News