Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS :                                              एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,आभूषण एवं चांदी के बिस्कुट के साथ आरोपी गिरफ्तार

BIHAR NEWS : एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,आभूषण एवं चांदी के बिस्कुट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Kashish News 1 month ago

टना:बिहार एसटीएफ औरभोजपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अशोक साह को चोरी के आभूषण एवं चांदी के बिस्केट के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अशोक को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम, भोजपुर एवं बेगुसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया.

आरोपी के पास से चांदी का बिस्कुट एवं अन्य आभूषण बरामद किया गया है.

बता दें कि 18 अप्रैल को शटरकटवा गैंग द्वारा भोजपुर जिला के गजराजगंज थाना अन्तर्गत आभूषण की दुकान में चोरी की गई थी, जिसमें भोजपुर जिला पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधी सोनपाल, पिता मटरू, पता बलरामपुर थाना निघोई जिला सहजहानपुर (यू०पी०) से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधी सोनपाल द्वारा बताया गया कि चोरी के आभूषण को बेगुसराय जिला के फुलवरिया थाना अन्तर्गत पंचवटी ज्वेलर्स के मालिक अशोक साह को बेच दिया गया है। तदोपरान्त बिहार एसटीएफ की विशेष टीम, भोजपुर एवं बेगूसराय जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक साह को आभूषण एवं चांदी के बिस्कीट के साथ गिरफ्तार किया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News