Dailyhunt
BIHAR NEWS :                                              मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

Kashish News 1 week ago

टना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं.

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है.

उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम,शांति,सद्भाव,त्याग,अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है. भगवान बुद्ध के बताये हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News