Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS  :                                              रक्षाबंधन के अवसर पर SP ने 15 सदस्यीय महिला पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर किया रवाना

BIHAR NEWS : रक्षाबंधन के अवसर पर SP ने 15 सदस्यीय महिला पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर किया रवाना

Kashish News 2 weeks ago

हरसा: बिहार केसहरसा पुलिस केंद्र में एसपी विक्रम सिहाग ने रक्षा बंधन के अवसर पर15सदस्यीय महिला पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर रवाना किया. एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा सभी जिलों में महिला पुलिस दीदी टीम का पूर्व में ही गठन किया गया था.

आज रक्षाबंधन के अवसर पर सहरसा में महिला पुलिस दीदी योजना के तहत पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर रवाना किया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि शहर में महिलाओं और स्कूल कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करना पुलिस दीदी टीम का मुख्य उद्देश्य है. इसके अलावा स्कूल कॉलेज आने जाने वाले रास्तों से लेकर स्कूल कॉलेज गेट तक मंडराने वाले मनचले युवक और असामाजिक तत्व पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. छात्राओं के साथ साथ युवती तथा महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले मनचले युवक व असामाजिक तत्व से शख्ती से निपटा जा सके इसके लिए बिहार सरकार के निर्देश पर सहरसा में पुलिस दीदी टीम पूरी तैयारी के साथ सड़क पर उतर चुकी है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News