Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS  :                                              सीएम सम्राट चौधरी बोधगया में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी बोधगया में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

Kashish News 1 week ago

बोधगया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बोधगया पहुंचे. वे बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नए आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने आज सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया.

यह राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 और 5 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश,पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश,राज्य के विभिन्न जिलों के न्यायाधीश,न्यायिक पदाधिकारी,अभियोजन अधिकारी,पुलिस अधिकारी तथा विधि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.

सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन,न्यायिक प्रक्रिया में समन्वय तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करना है.

मुख्यमंत्री व वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी. कन्वेंशन सेंटर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई. प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News